अथर्ववेद (कांड 11)
अवा॑यन्तां प॒क्षिणो॒ ये वयां॑स्य॒न्तरि॑क्षे दि॒वि ये चर॑न्ति । श्वाप॑दो॒ मक्षि॑काः॒ सं र॑भन्तामा॒मादो॒ गृध्राः॒ कुण॑पे रदन्ताम् ॥ (८)
जो पक्षी मरी हुई शत्रु सेना का मांस खाने के लिए नीचे की ओर मुंह कर के आकाश में उड़ते हैं तथा द्युलोक अर्थात् स्वर्ग में जो पक्षी उड़ते हैं, वे तथा मांसभक्षी सिंह, गीदड़ आदि पशु और मांस भक्षिणी नीले रंग की मक्खियां शवों का मांस खाने के लिए शत्रु सेनाओं में विचरण करें. मांस भक्षक गिद्ध शत्रु सेना के शरीरों को अपनी चोंच से नोचें. (८)
The birds that fly in the sky facing down to eat the meat of the dead enemy army and the birds that fly in Dulok i.e. heaven, and animals and meat eaters like carnivorous lions, jackals etc. blue flies roam in the enemy armies to eat the flesh of the dead bodies. Meat-eating vultures should scratch the bodies of the enemy army with their beaks. (8)