अथर्ववेद (कांड 12)
सर्वा॒न्कामा॑न्यम॒राज्ये॑ व॒शा प्र॑द॒दुषे॑ दुहे । अथा॑हु॒र्नार॑कं लो॒कं नि॑रुन्धा॒नस्य॑ याचि॒ताम् ॥ (३६)
यह वशा यम के राज्य में दाता की सभी कामनाओं को पूरा करने वाली है. मांगी हुई वशा के न देने पर नरक प्राप्त होता है, ऐसा विद्वानों का कथन है. (३६)
This vasha is going to fulfill all the wishes of the donor in the kingdom of Yama. It is the statement of scholars that hell is obtained if the demand is not given. (36)