अथर्ववेद (कांड 13)
य॒शा या॑सि प्र॒दिशो॒ दिश॑श्च य॒शाः प॑शू॒नामु॒त च॑र्षणी॒नाम् । य॒शाः पृ॑थि॒व्या अदि॑त्या उ॒पस्थे॒ऽहं भू॑यासं सवि॒तेव॒ चारुः॑ ॥ (३८)
हे सूर्य! तुम अपने यश के द्वारा दिशाओं और प्रदिशाओं में गमन करते हो. तुम अपने यश के द्वारा ही मनुष्यों और पशुओं में घूमते हो. मैं भी अखंडनीय पृथ्वी की गोद में सविता देव के समान यश से समृद्ध बनूं. (३८)
O sun! You move in directions and directions through your fame. You roam among humans and animals only through your fame. May I also be as rich as Savita Dev in the lap of the unbreakable earth. (38)