अथर्ववेद (कांड 17)
ऋ॒तेन॑ गु॒प्तऋ॒तुभि॑श्च॒ सर्वै॑र्भू॒तेन॑ गु॒प्तो भव्ये॑न चा॒हम् । मा मा॒ प्राप॑त्पा॒प्मामोत मृ॒त्युर॒न्तर्द॑धे॒ऽहं स॑लि॒लेन॑ वा॒चः ॥ (२९)
सत्य, सूर्यरूपी ब्रह्म और सभी ऋतुएं मेरी रक्षा कर रही हैं. इस कारण पाप मेरे समीप नहीं आ सकता जो नरक में निवास का कारण बनता है, मैं उसी प्रकार अदृश्य रहता हूं, जिस प्रकार अभिमंत्रित जल में छिपे प्राणी किसी को दिखाई नहीं देते. मैं पापों से सुरक्षित होने के लिए अपनेआप को अभिमंत्रित और पवित्र करता हूं. (२९)
Truth, sun-like Brahman and all seasons are protecting me. For this reason, sin cannot come near me which causes dwelling in hell, I remain invisible in the same way as the creatures hidden in the invited water are not visible to anyone. I invite and sanctify myself to be safe from sins. (29)