अथर्ववेद (कांड 18)
ह्वया॑मि ते॒मन॑सा॒ मन॑ इ॒हेमान्गृ॒हाँ उप॑ जुजुषा॒ण एहि॑ । सं ग॑च्छस्व पि॒तृभिः॒ सं य॒मेन॑स्यो॒नास्त्वा॒ वाता॒ उप॑ वान्तु श॒ग्माः ॥ (२१)
हे प्रेत पुरुष! मैं अपने मन के द्वारा तेरे मन को इस लोक में बुलाता हूं. जिन घरों में तेरे लिए और्ध्वदैहिक अर्थात् देह त्याग के बाद का कर्म किया जाता है, तू हमारे उन घरों में जा तथा संस्कार के बाद पिता, पितामह, प्रपितामह आदि के साथ सपिण्डीकरण की विधि के अनुसार मिल. यम के पास पहुंचा हुआ तू पितृलोक में जा कर भ्रम को दूर करने वाली वायु को प्राप्त कर. (२१)
O ghost man! I call your mind to this world through my mind. In the houses where the work is done for you, that is, after the renunciation of the body, you go to those houses of ours and after the rites, meet the father, grandfather, father etc. according to the method of purification. Having reached Yama, you go to the fatherland and get the air that removes confusion. (21)