अथर्ववेद (कांड 18)
इ॒दमिद्वा उ॒नाप॑रं ज॒रस्य॒न्यदि॒तोऽप॑रम् । जा॒या पति॑मिव॒ वास॑सा॒भ्येनं भूम ऊर्णुहि ॥ (५१)
जीर्ण होते हुए इस शरीर ने जो भोजन किया था, उस के अतिरिक्त इस के लिए कुछ भी अनुकूल नहीं है. इस के लिए इस श्मशान के अतिरिक्त कोई अन्य स्थान भी नहीं है. हे भूमि! श्मशान को प्राप्त हुए पितर को तुम उसी प्रकार ढक लो, जिस प्रकार पत्नी वस्त्र से अपने पति को ढकती है. (५१)
Apart from the food that this body had eaten while being dilapidated, nothing is favorable for this. There is no other place for this except this crematorium. O land! You should cover the father received at the crematorium in the same way as the wife covers her husband with a cloth. (51)