अथर्ववेद (कांड 18)
अ॒भि त्वो॑र्णोमिपृथि॒व्या मा॒तुर्वस्त्रे॑ण भ॒द्रया॑ । जी॒वेषु॑ भ॒द्रं तन्मयि॑ स्व॒धा पि॒तृषु॒सा त्वयि॑ ॥ (५२)
हे मृतक! सब की मंगलमयी माता पृथ्वी के वस्त्र से मैं तुझे ढकता हूं. जीवित अवस्था में दान करने के लिए जो सुंदर वस्तु प्राणी के पास होती है, वह मुझ संस्कार करने वाले के पास हो. स्वधाकार जो अन्न पितरों में होता है, वह तुझ में हो. (५२)
O dead! I cover you with the clothes of everyone's auspicious mother earth. The beautiful thing that the creature has to donate in the living state, it should be with me who performs the sacrament. The food that is in the ancestors, let it be in you. (52)