अथर्ववेद (कांड 18)
क॒स्ये मृ॑जाना॒अति॑ यन्ति रि॒प्रमायु॒र्दधा॑नाः प्रत॒रं नवी॑यः । आ॒प्याय॑मानाः प्र॒जया॒धने॒नाध॑ स्याम सुर॒भयो॑ गृ॒हेषु॑ ॥ (१७)
हम श्मशान में अपने बांधव की मृत्यु के दुःख का त्याग करते हुए तथा शव के स्पर्श के पाप से मुक्त होते हुए अपने घर जाते हैं. इस प्रकार हम दुःख से छूट गए हैं. इस कारण हम पुत्र, पौत्र, पशु, सुवर्ण, धन, सुंदर गंध और वायु से संपन्न रहें. (१७)
We go home in the crematorium, sacrificing the sorrow of the death of our brother and freeing us from the sin of touching the dead body. Thus we are freed from grief. For this reason, we should be endowed with sons, grandsons, animals, gold, wealth, beautiful smell and air. (17)