अथर्ववेद (कांड 18)
श॒तधा॑रंवा॒युम॒र्कं स्व॒र्विदं॑ नृ॒चक्ष॑स॒स्ते अ॒भि च॑क्षते र॒यिम् । ये पृ॒णन्ति॒ प्रच॒ यच्छ॑न्ति सर्व॒दा ते दु॑ह्रते॒ दक्षि॑णां स॒प्तमा॑तरम् ॥ (२९)
हे प्रेत! मनुष्यों को देखने वाले देवता टपकते हुए जल से युक्त वायु के वेग से चलते हुए एवं स्वर्ग प्राप्त कराने वाले इस कुंभ को तेरे लिए धन के रूप में जानते हैं. तेरे गोत्र वाले तुझे इस कुंभ के जल से तृप्त करते हैं. कुंभोदक अर्थात् घड़े का जल देने वाले तुझे सात माताओं रूपी जल धारा की दक्षिणा सदा प्रदान करते हैं. (२९)
O ghost! The gods who see human beings, walking at the velocity of the air with dripping water and attaining heaven, know this Kumbh as wealth for you. Your tribe satisfies you with the water of this Kumbh. Kumbhodak, that is, those who give the water of the pitcher, always give you the dakshina of the water stream of seven mothers. (29)