अथर्ववेद (कांड 18)
अक्ष॒न्नमी॑मदन्त॒ ह्यव॑ प्रि॒याँ अ॑धूषत । अस्तो॑षत॒ स्वभा॑नवो॒ विप्रा॒यवि॑ष्ठा ईमहे ॥ (६१)
कुशों पर रखे गए पिंडों को खा कर पितर तृप्त हुए तथा उन्होंने अपने शरीरों को कंपित किया. इस के पश्चात वे हमारी प्रशंसा करने लगे. उन तृप्त पितरों से हम अपने लिए मनचाहे वरदान की याचना करते हैं. (६१)
By eating the bodies placed on the Kushas, the ancestors were satisfied and they staggered their bodies. After this, they started praising us. We beg those satisfied fathers for the boon we want. (61)