अथर्ववेद (कांड 19)
रात्रिं॑रात्रि॒मरि॑ष्यन्त॒स्तरे॑म त॒न्वा व॒यम् । ग॑म्भी॒रमप्ल॑वा इव॒ न त॑रेयु॒ररा॑तयः ॥ (३)
सभी रात्रियों में गमन करते हुए हम शरीर से पुनः पौत्र आदि के साथ रात्रि को पार करें. हमारे शत्रु नदी पार करने के साथ नाव आदि से हीन पुरुषों के समान रात्रि को पार न कर पाएं अर्थात् रात्रि में ही नष्ट हो जाएं. (३)
While traveling in all the nights, we should cross the night with the grandson etc. again from the body. Our enemies cannot cross the night like men inferior to boats etc. with crossing the river, that is, they should be destroyed in the night itself. (3)