अथर्ववेद (कांड 19)
तस्मा॒दश्वा॑ अजायन्त॒ ये च॒ के चो॑भ॒याद॑तः । गावो॑ ह जज्ञिरे॒ तस्मा॒त्तस्मा॑ज्जा॒ता अ॑जा॒वयः॑ ॥ (१२)
उस यज्ञात्मक पुरुष से घोड़े उत्पन्न हुए. उन घोड़ों के अतिरिक्त गधे और खच्चर भी उत्पन्न हुए जो ऊपर और नीचे अर्थात् दोनों ओर दांतों वाले थे. उस यज्ञात्मक पुरुष से गाएं उत्पन्न हुई तथा उससे बकरियां और भेड़ें उत्पन्न हुई. (१२)
Horses were born from that sacrificial man. In addition to those horses, donkeys and mules were also born, which were teeth on both sides of the top and bottom. Cows were born from that sacrificial man and goats and sheep were born from him. (12)