हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 2.10.4

कांड 2 → सूक्त 10 → मंत्र 4 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 2)

अथर्ववेद: | सूक्त: 10
इ॒मा या दे॒वीः प्र॒दिश॒श्चत॑स्रो॒ वात॑पत्नीर॒भि सूर्यो॑ वि॒चष्टे॑ । ए॒वाहं त्वां क्षे॑त्रि॒यान्निरृ॑त्या जामिशं॒साद्द्रु॒हो मु॑ञ्चामि॒ वरु॑णस्य॒ पाशा॑त् । अ॑ना॒गसं॒ ब्रह्म॑णा त्वा कृणोमि शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् ॥ (४)
हे रोगी पुरुष! ये दिव्य एवं वायु पत्नी पूर्व आदि चारों दिशाएं एवं सब के प्रेरक सविता सभी प्रकार तुम्हें सुखी करें. इसी प्रकार मैं तुझे क्षय, कुष्ठ आदि से, रोग के कारण बने हुए पाप देवता से, बांधवों के आक्रोश से उत्पन्न पाप से, गुरु, देव आदि के द्रोह से तथा वरुण देव के पापों से छुड़ाता हूं. मैं अपने मंत्र के द्वारा तुझे पाप रहित बनाता हूं. द्यावा और पृथ्वी दोनों तेरे लिए कल्याणकारी हों. (४)
O sick man! May this divine and air wife, the four directions and the inspiring Savita of all, make you happy in all ways. In the same way, I rescue you from the sins caused by tuberculosis, leprosy, etc., from the sins caused by disease, from the sins arising from the anger of the brothers, from the sedition of the Guru, God, etc., and from the sins of Varuna Dev. I make you sin-free through my mantra. May both The Earth and the Earth be beneficial to you. (4)