हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 2.10.5

कांड 2 → सूक्त 10 → मंत्र 5 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 2)

अथर्ववेद: | सूक्त: 10
तासु॑ त्वा॒न्तर्ज॒रस्या द॒धामि॒ प्र यक्ष्म॑ एतु॒ निरृ॑तिः परा॒चैः । ए॒वाहं त्वां क्षे॑त्रि॒यान्निरृ॑त्या जामिशं॒साद्द्रु॒हो मु॑ञ्चामि॒ वरु॑णस्य॒ पाशा॑त् । अ॑ना॒गसं॒ ब्रह्म॑णा त्वा कृणोमि शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् ॥ (५)
हे रोगी पुरुष! मैं तुझे पूर्व आदि दिशाओं के मध्य वृद्धावस्था तक नीरोग रह कर जीवन बिताने योग्य बनाता हूं. तेरा राजयक्ष्मा आदि रोग एवं पाप देवता निर्मित रोग तुझ से दूर चले जाएं. इसी प्रकार मैं तुझे क्षय, कोढ़ आदि से, रोग के कारण बने हुए पाप देवता से, बांधवों के आक्रोश से उत्पन्न पाप से, गुरु, देव आदि के द्रोह से एवं वरुण देव के पापों से छुड़ाता हूं. मैं अपने मंत्र से तुझे पाप रहित बनाता हूं. द्यावा और पृथ्वी दोनों तेरे लिए कल्याणकारी हों. (५)
O patient man! I enable you to live a life of life by staying healthy till old age in the middle of east etc. May your diseases like rajayakshama etc. and diseases made by sin gods go away from you. Similarly, I redeem you from decay, leprosy, etc., from the sin god caused by disease, from the sin caused by the anger of the captives, from the treason of the Guru, Dev etc. and from the sins of Varun Dev. I make you sin-free with my mantra. May both the world and the earth be benefactors to you. (5)