अथर्ववेद (कांड 2)
अमु॑क्था॒ यक्ष्मा॑द्दुरि॒ताद॑व॒द्याद्द्रु॒हः पाशा॒द्ग्राह्या॒श्चोद॑मुक्थाः । ए॒वाहं त्वां क्षे॑त्रि॒यान्निरृ॑त्या जामिशं॒साद्द्रु॒हो मु॑ञ्चामि॒ वरु॑णस्य॒ पाशा॑त् । अ॑ना॒गसं॒ ब्रह्म॑णा त्वा कृणोमि शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् ॥ (६)
हे रोगी पुरुष! तू यक्ष्मा रोग से छूट गया है. रोग के कारण बने हुए पाप से, निंदा से, द्रोह से, वरुण के पाप से तू छूट गया है. इसी प्रकार मैं तुझे क्षय, कोढ़ आदि से, रोग के कारण बने हुए पाप देवता से, बांधवों के आक्रोश से उत्पन्न पाप से, गुरु, देव आदि के द्रोह से तथा वरुण देव के पाप से छुड़ाता हूं. मैं अपने मंत्र से तुझे पाप रहित बनाता हूं. द्यावा और पृथ्वी दोनों तेरे लिए कल्याणकारी हों. (६)
O patient man! You have been discharged from tuberculosis. You have been freed from the sin caused by disease, from condemnation, from treason, from the sin of Varuna. Similarly, I redeem you from decay, leprosy, etc., from the sin god caused by disease, from the sin caused by the anger of the captives, from the treason of the Guru, Dev etc. and from the sin of Varun Dev. I make you sin-free with my mantra. May both the world and the earth be benefactors to you. (6)