हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 2.10.7

कांड 2 → सूक्त 10 → मंत्र 7 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 2)

अथर्ववेद: | सूक्त: 10
अहा॒ अरा॑ति॒मवि॑दः स्यो॒नमप्य॑भूर्भ॒द्रे सु॑कृ॒तस्य॑ लो॒के । ए॒वाहं त्वां क्षे॑त्रि॒यान्निरृ॑त्या जामिशं॒साद्द्रु॒हो मु॑ञ्चामि॒ वरु॑णस्य॒ पाशा॑त् । अ॑ना॒गसं॒ ब्रह्म॑णा त्वा कृणोमि शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् ॥ (७)
हे रोगी पुरुष! तूने शत्रु के समान बाधा पहुंचाने वाले रोग को त्याग दिया है एवं सुख प्राप्त कर लिया है. उत्तम कर्मो के फल के रूप में प्राप्त होने वाले इस कल्याणमय भूलोक में तू स्थित है. इसी प्रकार मैं तुझे क्षय, कोढ़, आदि से, रोग का कारण बने हुए पाप देवता से, बांधवों के आक्रोश से उत्पन्न पाप से, देव, गुरु आदि के द्रोह से एवं वरुण देव के पाप से छुड़ाता हूं. मैं अपने मंत्र से तुझे पाप रहित बनाता हूं. द्यावा और पृथ्वी दोनों तेरे लिए कल्याणकारी हों. (७)
O patient man! You have given up the disease that causes obstruction like an enemy and have attained happiness. You are situated in this welfare land that is received as the fruit of good deeds. Similarly, I redeem you from decay, leprosy, etc., from the sin god who is the cause of disease, from the sin caused by the anger of the captives, from the treason of Dev, Guru etc. and from the sin of Varun Dev. I make you sin-free with my mantra. May both the world and the earth be benefactors to you. (7)