अथर्ववेद (कांड 2)
सूर्य॑मृ॒तं तम॑सो॒ ग्राह्या॒ अधि॑ दे॒वा मु॒ञ्चन्तो॑ असृज॒न्निरेण॑सः । ए॒वाहं त्वां क्षे॑त्रि॒यान्निरृ॑त्या जामिशं॒साद्द्रु॒हो मु॑ञ्चामि॒ वरु॑णस्य॒ पाशा॑त् । अ॑ना॒गसं॒ ब्रह्म॑णा त्वा कृणोमि शि॒वे ते॒ द्यावा॑पृथि॒वी उ॒भे स्ता॑म् ॥ (८)
हे रोगी पुरुष! सत्य बने हुए सूर्य अंधकार रूपी ग्रह से तुझे छुड़ाते हैं. इंद्र आदि देव तुझे पाप से मुक्त करते हैं. इसी प्रकार मैं तुझे क्षय, कोढ़ आदि से, रोग का कारण बने हुए पाप देवता से, बांधवों के आक्रोश से उत्पन्न पाप से, गुरु, देव आदि के द्रोह से, वरुण देव के पाप से छुड़ाता हूं. मैं अपने मंत्र के द्वारा तुझे पाप रहित बनाता हूं. द्यावा और पृथ्वी दोनों तेरे लिए कल्याणकारी हों. (८)
O patient man! The sun that remains true liberates you from the planet of darkness. Indra Adi Dev frees you from sin. Similarly, I redeem you from decay, leprosy, etc., from the sin god who is the cause of disease, from the sin caused by the anger of the captives, from the enemy of the guru, dev etc., from the sin of Varun Dev. I make you sinless through my mantra. May both the world and the earth be benefactors to you. (8)