अथर्ववेद (कांड 2)
त्वमी॑शिषे पशू॒नां पार्थि॑वानां॒ ये जा॒ता उ॒त वा॒ ये ज॒नित्राः॑ । मेमं प्रा॒णो हा॑सीन्मो अपा॒नो मेमं मि॒त्रा व॑धिषु॒र्मो अ॒मित्राः॑ ॥ (३)
हे अग्नि देव! पृथ्वी पर जो पशु उत्पन्न हो चुके हैं और जो उत्पन्न होने वाले हैं, तुम उन के स्वामी हो. प्राण और अपान वायु इस बालक का त्याग न करें. मित्र एवं शत्रु इस का वध न करें. (३)
O God of Agni! You are the master of the animals that have been born on earth and those that are about to be born. Do not give up this child by life and apana air. Friends and enemies should not kill him. (3)