हे स्तुति किए जाते हुए अग्नि देव! तुम्हारी सेवा के लिए ही यह कुमार रोग आदि से रहित हो कर बढ़े. जो असंख्य हिंसक रोग एवं पिशाच हैं, वे भी इस बालक की हिंसा न करें. माता जिस प्रकार पुत्र को गोद में ले कर उस की रक्षा करती है, उसी प्रकार मित्र नाम के देव पाप से इस बालक की रक्षा करें. (१)
O God of agni being praised! It is for your service that this Kumar should grow free from disease etc. Those who are innumerable violent diseases and vampires should also not do violence to this child. Just as the mother protects the son by taking him in her lap, in the same way, the god named Friend should protect this child from sin. (1)
हिंसकों का भक्षण करने वाले मित्र एवं वरुण एक मत हो कर इस बालक को वृद्धावस्था के द्वारा मरने वाला बनाएं. देवों का आह्वान करने वाले एवं जानने योग्य बालकों को जानने वाले अग्नि देव समस्त प्रादुर्भाव के स्थानों को पा कर इस के लिए दीर्घ आयु का वचन दें अर्थात् इस की आयु बढ़ाएं. (२)
Friends and Varun, who eat violent, should be one and make this child die through old age. Agni Dev, who invokes the gods and knows the children who knows the known children, should find all the places of origin and promise a long life for this, that is, increase its life. (2)
त्वमी॑शिषे पशू॒नां पार्थि॑वानां॒ ये जा॒ता उ॒त वा॒ ये ज॒नित्राः॑ । मेमं प्रा॒णो हा॑सीन्मो अपा॒नो मेमं मि॒त्रा व॑धिषु॒र्मो अ॒मित्राः॑ ॥ (३)
हे अग्नि देव! पृथ्वी पर जो पशु उत्पन्न हो चुके हैं और जो उत्पन्न होने वाले हैं, तुम उन के स्वामी हो. प्राण और अपान वायु इस बालक का त्याग न करें. मित्र एवं शत्रु इस का वध न करें. (३)
O God of Agni! You are the master of the animals that have been born on earth and those that are about to be born. Do not give up this child by life and apana air. Friends and enemies should not kill him. (3)
हे बालक! द्यौ तेरा पिता और पृथ्वी तेरी माता है. ये दोनों एकमत हो कर तुझे दीर्घ आयु प्रदान करें, जिस से तू पृथ्वी की गोद में प्राण और अपान वायु से सुरक्षित हो कर सौ वर्ष तक जीवित रहे. (४)
O boy! Dyau is your father and the earth is your mother. May these two be unanimous and give you a long life, so that you can live for a hundred years by being safe from life and your air in the lap of the earth. (4)
हे अग्नि देव! इस बालक को दीर्घ जीवन प्रदान करो एवं तेजस्वी बनाओ. हे तेजस्वी वरुण एवं मित्र देव! इसे पुत्र उत्पन्न करने योग्य वीर्य प्रदान करो. हे अदिति! तुम माता के समान इस बालक को सुख प्रदान करो. हे समस्त देवो! यह ऐसा हो कि इस का शरीर वृद्धावस्था को प्राप्त करे. (५)
O God of Agni! Give this child a long life and make him bright. O stunning Varuna and friend Dev! Provide it with son-producing semen. Hey Aditi! Give happiness to this child like a mother. O all gods! It should be such that its body attains old age. (5)