हे स्त्री! धरती के ऊपर पड़े हुए तिनके को वायु जिस प्रकार भ्रमित करती है, मैं तेरे मन को उसी प्रकार चंचल बना दूंगा. इस से तू मुझे चाहने वाली बन जाएगी तथा मेरे पास से कहीं अन्यत्र नहीं जा सकेगी. (१)
Oh woman! Just as the wind confuses the straw lying on the earth, I will make your mind fickle in the same way. With this, you will become a lover of me and you will not be able to go anywhere else near me. (1)
हे अश्विनीकुमारो! मेरी चाही गई स्त्री को मेरे समीप ले आओ तथा मुझ कामी पुरुष से मिला दो. हम दोनों के भाग्य एक साथ मिल जाएं. हमारे मन और कर्म भी समान हों. (२)
O Ashwinikumaro! Bring my desired woman to me and meet me. May the fate of both of us get together. Our mind and deeds should also be the same. (2)
शोभन पंखों वाले कबूतर आदि पक्षी जो स्त्री विषयक बात कहने के इच्छुक होते हैं, रोग रहित कामीजन भी वही बात कहना चाहते हैं. उस विषय में किया जाता हुआ मेरा आह्वान उस कामिनी के लिए मैल भरे बाण के समान हो. अर्थात् वह मेरी बात सुन कर मेरे वश में हो जाए. (३)
Birds like pigeons with beautiful wings, which are willing to say things about women, disease-free companions also want to say the same thing. May my call on that subject be like a scum-filled arrow for that Kamini. That is, he should listen to me and become subdued by me. (3)
जो अर्थ मन में होता है, वही वाणी के द्वारा प्रकट होता है. बाहर वाणी के द्वारा जो बात कही जाती है, वही मनुष्य के मन में रहती है. हे जड़ीबूटी! सर्व गुण संपन्न कन्या के मन को ग्रहण करो. अर्थात् तुम्हारा लेपन करने से उस कन्या का मन मेरे वश में हो जाए. (४)
The meaning that is in the mind is revealed by speech. What is said by speech outside remains in the mind of man. O herb! Accept the mind of a girl with all qualities. That is, by coating you, the mind of that girl becomes in my control. (4)
पति की अभिलाषा करती हुई यह स्त्री मेरे समीप आई थी. मैं ने भी पत्नी की कामना से इसे प्राप्त किया था. घोड़ा जिस प्रकार हिनहिनाता हुआ घोड़ी के पास जाता है, उसी प्रकार मैं इस नारी से मिला हूं. (५)
This woman came close to me, wishing for her husband. I also received it from my wife's wish. Just as a horse goes to the mare, I have met this woman. (5)