अथर्ववेद (कांड 20)
अग॑न्निन्द्र॒ श्रवो॑ बृ॒हद्द्यु॒म्नं द॑धिष्व दु॒ष्टर॑म् । उत्ते॒ शुष्मं॑ तिरामसि ॥ (६)
हे इंद्र! तुम्हारा असीमित बल हमें प्राप्त हो. तुम हमें वह दमकता हुआ धन प्रदान करो जो शत्रुओं से संघर्ष होने पर हमें विजय दिला सके. हम अपने इस स्तोत्र के द्वारा सोमरस की वृद्धि करते हुए तुम्हें शक्तिशाली बनाते हैं. (६)
O Indra! May we receive your unlimited strength. You give us the shining money that can give us victory when we fight with enemies. We make you powerful by increasing Somras through this hymn of ours. (6)