ये स्तोत्र एवं गायन योग्य वाणियां उत्पन्न हो रही हैं. धन देने वाली वाणी शन्रुओं पर विजय पाती है. अन्न देने वाली स्तोता की सदा रक्षा करती है. जिस प्रकार रथ अपने स्वामी को गंतव्य पर पहुंचाने के लिए चलता है, उसी प्रकार हमारी ये वाणियां इंद्र को प्रसन्न करने के लिए उन के पास जाएं. (१)
These hymns and singing worthy speeches are being generated. The money-giving speech wins over the shanrus. It always protects the hymn that gives food. Just as the chariot moves to take its master to the destination, in the same way, these verses of ours should go to Indra to please him. (1)
कण्व गोत्र के ऋषियों की स्तुति जिस प्रकार तीनों लोक के स्वामी इंद्र को प्राप्त होती है, जिस प्रकार द्यावा, अर्यमा आदि सूर्य अपने प्रेरणाप्रद इंद्र से मिलते हैं, उसी प्रकार भृगु वंश के ऋषि इंद्र का आश्रय लेते हैं और प्रिय बुद्धि वाले मनुष्य इंद्र की स्तुति करते हैं. (२)
Just as Indra, the swami of the three worlds, receives the praise of the sages of the Kanva tribe, just as the Sun like Dyava, Aryama, etc. meet their inspirational Indra, in the same way, the sage of the Bhrigu dynasty takes refuge in Indra and praises Indra, a man with a beloved intellect. (2)
इंद्र का यज्ञ भाग जीते हुए धन के समान होता है. हरि नाम के अथवा हरे रंग के घोड़ों वाले इंद्र की हिंसा नहीं कर सकते. जो यजमान इंद्र को सोमरस देता है, इंद्र उस में बल को स्थापित करते हैं. (३)
Indra's yajna part is like the money won. Those named Hari or green horses cannot do violence to Indra. The host who gives Someras to Indra, Indra establishes the force in him. (3)
. स्तोताओ! ऐसे यज्ञ संबंधी मंत्रों का उच्चारण करो जो सुंदर, तेज और रूप प्रदान करने में समर्थ हों. इंद्र की सेवा करने वाला मनुष्य सभी बंधनों से छुटकारा पा जाता है. (४)
. Stotao! Chant yajna-related mantras that are beautiful, sharp and capable of giving form. A person who serves Indra gets rid of all the bonds. (4)