हरि ॐ
अथर्ववेद (Atharvaved)
Home » Atharvaved » Kand 20 » Sukta 70 अथर्ववेद (कांड 20) वी॒डु चि॑दारुज॒त्नुभि॒र्गुहा॑ चिदिन्द्र॒ वह्नि॑भिः । अवि॑न्द उ॒स्रिया॒ अनु॑ ॥ (१)
हे इंद्र! तुम ने उषा काल के बाद ही अपनी ज्योति वाली शक्तियों के द्वारा गुफा में छिपे धन को प्राप्त किया था. (१)
O Indra! You received the money hidden in the cave only after the Usha period through your light powers. (1)
अथर्ववेद (कांड 20) दे॑व॒यन्तो॒ यथा॑ म॒तिमच्छा॑ वि॒दद्व॑सुं॒ गिरः॑ । म॒हाम॑नूषत श्रु॒तम् ॥ (२)
हे स्तुतियो! हम स्तोता देवताओं की इच्छा करते हैं. हम इंद्र के सामने अपनी उत्तम बुद्धि को प्रस्तुत करेंगे. इस प्रकार उन महिमा वाले इंद्र की स्तुति की जाएगी. (२)
O praise! We desire the psalm gods. We will present our best intellect to Indra. In this way, Indra with those glory will be praised. (2)
अथर्ववेद (कांड 20) इन्द्रे॑ण॒ सं हि दृक्ष॑से संजग्मा॒नो अबि॑भ्युषा । म॒न्दू स॑मा॒नव॑र्चसा ॥ (३)
हे इंद्र! तुम सदा ही मरुतों के साथ देखे जाते हो, वे मरुत् भय रहित हैं. तुम्हारा और मरुतों का तेज समान है, इसलिए तुम सदा मरुतों के साथ देखे जाते हो. (३)
O Indra! You are always seen with the deserts, they are without desert fear. Yours and the glory of the Maruts are the same, so you are always seen with the Maruts. (3)
अथर्ववेद (कांड 20) अ॑नव॒द्यैर॒भिद्यु॑भिर्म॒खः सह॑स्वदर्चति । ग॒णैरिन्द्र॑स्य॒ काम्यैः॑ ॥ (४)
इंद्र की कामना करने वालों से यज्ञ की शोभा बढ़ती है. (४)
Those who wish for Indra enhance the beauty of the yajna. (4)
अथर्ववेद (कांड 20) अतः॑ परिज्म॒न्ना ग॑हि दि॒वो वा॑ रोच॒नादधि॑ । सम॑स्मिन्नृञ्जते॒ गिरः॑ ॥ (५)
हे इंद्र! तुम ज्योतिर्मान स्वर्ग से हमारे यज्ञ में आओ. हमारी स्तुतियां इंद्र के साथ ही संयोग करती हैं. (५)
O Indra! Come to our sacrifice from heaven. Our praises coincide with Indra. (5)
अथर्ववेद (कांड 20) इ॒तो वा॑ सा॒तिमीम॑हे दि॒वो वा॒ पार्थि॑वा॒दधि॑ । इन्द्रं॑ म॒हो वा॒ रज॑सः ॥ (६)
इंद्र पृथ्वीलोक में, इहलोक में अथवा स्वर्गलोक में तात्पर्य यह कि जहां कहीं भी हों, हम वहीं से उन्हें बुलाने की इच्छा करते हैं. (६)
Indra in earth, in this world or in heaven, means that wherever we are, we wish to call him from there. (6)
अथर्ववेद (कांड 20) इन्द्र॒मिद्गा॒थिनो॑ बृ॒हदिन्द्र॑म॒र्केभि॑र॒र्किणः॑ । इन्द्रं॒ वाणी॑रनूषत ॥ (७)
पूजा करने वाले यजमान इंद्र की पूजा करते हैं तथा स्तोता इंद्र के ही यश का गान करते हैं. (७)
The worshiping host worships Indra and sings the glory of Stota Indra. (7)
अथर्ववेद (कांड 20) इन्द्र॒ इद्धर्योः॒ सचा॒ संमिश्ल॒ आ व॑चो॒युजा॑ । इन्द्रो॑ व॒ज्री हि॑र॒ण्ययः॑ ॥ (८)
इंद्र के साथ रहने वाले घोड़े हमारे मंत्रोच्चारण के साथ ही रथ में जोड़ दिए जाते हैं. मनुष्यों के हितैषी इंद्र वज्र धारण करते हैं. (८)
The horses living with Indra are added to the chariot with our chanting of mantras. Indra, the well-wisher of human beings, wears vajra. (8)