हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 3.17.5

कांड 3 → सूक्त 17 → मंत्र 5 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 17
शु॒नं सु॑फा॒ला वि तु॑दन्तु॒ भूमिं॑ शु॒नं की॒नाशा॒ अनु॑ यन्तु वा॒हान् । शुना॑सीरा ह॒विषा॒ तोश॑माना सुपिप्प॒ला ओष॑धीः कर्तम॒स्मै ॥ (५)
सुंदर फाल अर्थात्‌ हल के लोहे वाले भाग हमें सुख देते हुए भूमि को जोते. किसान हमें सुख देते हुए बैलों के पीछे चलें. हे सूर्य और वायु! तुम हमारे द्वारा दिए गए हवि से संतुष्ट होते हुए इस यजमान के लिए जौ, गेहूं आदि के पौधों को शोभन बालियों से युक्त करो. (५)
The beautiful fal i.e. the iron parts of the plough plough us plough the land while giving us happiness. Farmers should follow the bulls while giving us happiness. O sun and wind! Satisfied with the havi given by us, keep the plants of barley, wheat, etc. with ornamental earrings for this host. (5)