हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 3.27.5

कांड 3 → सूक्त 27 → मंत्र 5 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 27
ध्रु॒वा दिग्विष्णु॒रधि॑पतिः क॒ल्माष॑ग्रीवो रक्षि॒ता वी॒रुध॒ इष॑वः । तेभ्यो॒ नमो॑ऽधिपतिभ्यो॒ नमो॑ रक्षि॒तृभ्यो॒ नम॒ इषु॑भ्यो॒ नम॑ एभ्यो अस्तु । यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मस्तं वो॒ जम्भे॑ दध्मः ॥ (५)
नीचे की ओर वाली अर्थात्‌ स्थिर दिशा हम पर अनुग्रह करे. विष्णु इस के अधिपति हैं, काली गरदन वाला सांप इस का रक्षक है और वृक्ष इस के दुष्ट नाशकारी बाण हैं. इस के अधिपति विष्णु को, रक्षक काली गरदन वाले सर्प को और आयुध वृक्षों को हमारा नमस्कार प्रसन्न करने वाला हो. हे विष्णु आदि देवो! जो शत्रु हमें बाधा पहुंचाते हैं अथवा हम जिन से द्वेष रखते हैं, उन्हें हम तुम्हारे भक्षण के हेतु तुम्हारी दाढ़ में रखते हैं. (५)
May the downward direction i.e. the stationary direction be gracious to us. Vishnu is its ruler, the snake with a black neck is its protector and the tree is its evil perishable arrow. Our greetings to its ruler Vishnu, the protector of the snake with the black neck and the ordnance trees should be pleasing. O Swami Vishnu! The enemies that hinder us or those we hate, we keep them in your molars for your devouring. (5)