हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
एकै॑कयै॒षा सृष्ट्या॒ सं ब॑भूव॒ यत्र॒ गा असृ॑जन्त भूत॒कृतो॑ वि॒श्वरू॑पाः । यत्र॑ वि॒जाय॑ते य॒मिन्य॑प॒र्तुः सा प॒शून्क्षि॑णाति रिफ॒ती रुश॑ती ॥ (१)
विधाता के द्वारा बनाई गई यह सृष्टि क्रमशः एकएक कर के उत्पन्न हुई. यहां पृथ्वी आदि तत्त्वों के निर्माता ऋषियों ने अनेक रंगों वाली गायों, मानुषियों और घोड़ियों को उत्पन्न किया. उत्पत्ति वाली इस सृष्टि में यदि कोई गाय आदि निकृष्ट रज और वीर्य से उत्पन्न जुड़वां संतान को जन्म देती है, वह यजमान के गाय आदि पशुओं का भक्षण करती हुई और चोर, बाघ आदि के द्वारा हिंसा करती हुई विनाश करती है. (१)
This creation created by Vidhata was created one by one. Here the sages, who created elements like earth, produced cows, humans and horses of many colors. In this creation of origin, if a cow gives birth to twin children born from inferior raja and semen, it destroys the host\'s animals like cows, etc. by eating them and committing violence by thieves, tigers, etc. (1)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
ए॒षा प॒शून्त्सं क्षि॑णाति क्र॒व्याद्भू॒त्वा व्यद्व॑री । उ॒तैनां॑ ब्र॒ह्मणे॑ दद्या॒त्तथा॑ स्यो॒ना शि॒वा स्या॑त् ॥ (२)
दो बच्चों को एक साथ जन्म देने वाली यह गाय मांस खाने वाली एवं दुःख देने वाली के समान यजमान के अन्य पशुओं का विनाश करती है. यह टोनेटोटके के समान संताप देने वाली है. इसे ब्राह्मण को दान कर देना चाहिए. ऐसा करने से यह अपनी संतान के द्वारा यजमान के लिए कल्याणकारिणी बन जाती है. (२)
This cow, which gives birth to two children together, destroys other animals of the host like a meat-eater and a sufferer. It is as painful as Tonetotke. It should be donated to a Brahmin. By doing this, it becomes a welfare for the host through its child. (2)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
शि॒वा भ॑व॒ पुरु॑षेभ्यो॒ गोभ्यो॒ अश्वे॑भ्यः शि॒वा । शि॒वास्मै सर्व॑स्मै॒ क्षेत्रा॑य शि॒वा न॑ इ॒हैधि॑ ॥ (३)
हे जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली गाय! तू मनुष्यों, गायों और घोड़ों के लिए कल्याणकारिणी बन. तू इस देश में हमें सब प्रकार से सुखदायी हो. (३)
O cow giving birth to twins! You become welfare workers for humans, cows and horses. You are happy in all respects in this country. (3)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
इ॒ह पुष्टि॑रि॒ह रस॑ इ॒ह स॑हस्र॒सात॑मा भव । प॒शून्य॑मिनि पोषय ॥ (४)
मेरे यजमान के इस घर में गाय आदि धन पुष्ट हों तथा दूध, दही आदि रस समृद्ध हों. हे जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली गाय! तू इस यजमान के पशुओं का पोषण कर और इसे हजारों प्रकार के धन प्रदान कर. (४)
In this house of my host, the wealth of cow etc. should be strengthened and the juices like milk, curd etc. should be rich. O cow giving birth to twins! You nourish the animals of this host and give it thousands of kinds of money. (4)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
यत्रा॑ सु॒हार्दः॑ सु॒कृतो॒ मद॑न्ति वि॒हाय॒ रोगं॑ त॒न्वः स्वायाः॑ । तं लो॒कं य॒मिन्य॑भि॒संब॑भूव॒ सा नो॒ मा हिं॑सी॒त्पुरु॑षान्प॒शूंश्च॑ ॥ (५)
जिस लोक में शोभन हृदय वाले तथा उत्तम कर्म करने वाले पुरुष प्रसन्न होते हैं तथा ज्वर आदि रोगों का त्याग कर के उन के शरीर पुष्ट होते हैं, वहाँ यदि जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली गाय सामने आ जाए तो वह हमारे मनुष्यों और पशुओं की हिंसा न करे. (५)
In a world where men with a good heart and those who do good deeds are happy and their bodies are strengthened by giving up diseases like fever, if the cow giving birth to twins comes forward, then it should not do violence to our humans and animals. (5)

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 28
यत्रा॑ सु॒हार्दां॑ सु॒कृता॑मग्निहोत्र॒हुतां॒ यत्र॑ लो॒कः । तं लो॒कं य॒मिन्य॑भि॒संब॑भूव॒ सा नो॒ मा हिं॑सी॒त्पुरु॑षान्प॒शूंश्च॑ ॥ (६)
जिस लोक में शोभन हृदय, शोभन ज्ञान और शोभन कर्म वाले अपने शरीर से ज्वर आदि रोगों का त्याग कर के प्रसन्न होते हैं, वहां जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली गाय आ गई है. वह हमारे पुरुषों और पशुओं की हिंसा न करे. (६)
In the world where shobhan heart, shobhan gyan and shobhan karma people are happy by sacrificing diseases like fever etc. from their body, the cow giving birth to twins has come. He should not do violence to our men and animals. (6)