अथर्ववेद (कांड 3)
यद्राजा॑नो वि॒भज॑न्त इष्टापू॒र्तस्य॑ षोड॒शं य॒मस्या॒मी स॑भा॒सदः॑ । अवि॒स्तस्मा॒त्प्र मु॑ञ्चति द॒त्तः शि॑ति॒पात्स्व॒धा ॥ (१)
दक्षिण दिशा के आकाश में दिखाई देने वाले यमराज के सभासद दुष्टों को दंड दें और धर्मात्माओं का पालन करने में युक्त हों. श्रुतिओं में बताए गए यज्ञ आदि और स्मृतियों में बताए गए वापी, कूप, सरोवर आदि कर्मो के जो सोलह पाप होते हैं, उन्हें यमराज के सभासद पुण्य से पृथक् करते हैं. उस पाप से यज्ञ में बलि के रूप में दी गई यह सफेद पैरों वाली भेड़ हमें मुक्त करे. यह भेड़ यमराज के सभासदों के लिए अग्नि हो. (१)
The members of Yamraj, who appear in the sky of the south direction, should punish the wicked and be able to follow the righteous. The sixteen sins of vapi, koop, sarovar etc. mentioned in the yajna etc. and memories mentioned in the shrutis, are separated from the virtue by the members of Yamraj. May this white-footed sheep, given as a sacrifice in the yajna, free us from that sin. May this sheep be agni for Yamraj's corporators. (1)
अथर्ववेद (कांड 3)
सर्वा॒न्कामा॑न्पूरयत्या॒भव॑न्प्र॒भव॒न्भव॑न् । आ॑कूति॒प्रोऽवि॑र्द॒त्तः शि॑ति॒पान्नोप॑ दस्यति ॥ (२)
चारों दिशाओं को व्याप्त करने वाला, फल देने में समर्थ एवं वृद्धि करने वाला यह यज्ञ हमारी सभी अभिलाषाओं को पूर्ण करता है. संकल्पों को पूर्ण करने वाली यह सफेद पैरों वाली भेड़ इस यज्ञ में दी जा रही है. यह क्षीण न हो कर हमारी इच्छा के अनुसार बढ़ेगा ही. (२)
This yajna, which pervades all four directions, is able to give fruits and increases, fulfills all our desires. This white-footed sheep, which fulfills the resolutions, is being given in this yagna. It will not diminish but will increase according to our wishes. (2)
अथर्ववेद (कांड 3)
यो ददा॑ति शिति॒पाद॒मविं॑ लो॒केन॒ संमि॑तम् । स नाक॑म॒भ्यारो॑हति॒ यत्र॑ शु॒ल्को न क्रि॒यते॑ अब॒लेन॒ बली॑यसे ॥ (३)
जो यजमान सफेद पैरों वाली एवं लोक विश्वास के अनुसार फल देने वाली भेड़ का दान करता है, वह स्वर्ग को प्राप्त करता है. स्वर्गलोक में निर्बल व्यक्ति सबल का शासन मान कर शुल्क नहीं देता. (३)
The host who donates a sheep with white feet and gives fruit according to folk faith, attains heaven. In heaven, the weak person does not pay a fee by assuming the rule of the strong. (3)
अथर्ववेद (कांड 3)
पञ्चा॑पूपं शिति॒पाद॒मविं॑ लो॒केन॒ संमि॑तम् । प्र॑दा॒तोप॑ जीवति पितॄ॒णां लो॒केऽक्षि॑तम् ॥ (४)
जिस भेड़ के चारों पैरों और नाभि पर पांच पूए रखे जाते हैं, उसे पंचापूप कहते हैं. पंचापूप अर्थात् पांच पूओं वाली और सफेद पैरों वाली भेड़ का दाता पृथ्वी आदि लोकों के पांच समान पितरों के लोक में समाप्त न होने वाला फल भोगता है. (४)
The sheep whose four legs and navel are placed on five poosas is called Panchapoop. Panchapoop i.e. the giver of sheep with five legs and white feet enjoys the fruit that does not end in the world of five equal ancestors of the earth etc. (4)
अथर्ववेद (कांड 3)
पञ्चा॑पूपं शिति॒पाद॒मविं॑ लो॒केन॒ संमि॑तम् । प्र॑दा॒तोप॑ जीवति सूर्यामा॒सयो॒रक्षि॑तम् ॥ (५)
पंचापूप अर्थात् पांच पूओं वाली और सफेद पैरों वाली भेड़ को लोक विश्वास के अनुसार दान करने वाला सूर्य और चंद्रमा के लोकों में समाप्त न होने वाला फल भोगता है. (५)
According to folk belief, the one who donates panchapoop i.e. five-faced and white-footed sheep enjoys the fruit that does not end in the worlds of the sun and the moon. (5)
अथर्ववेद (कांड 3)
इरे॑व॒ नोप॑ दस्यति समु॒द्र इ॑व॒ पयो॑ म॒हत् । दे॒वौ स॑वा॒सिना॑विव शिति॒पान्नोप॑ दस्यति ॥ (६)
यज्ञ में दी गई सफेद पैरों वाली भेड़ सागर के जल के समान कभी क्षीण नहीं होती और इस का दूध बढ़ता ही जाता है. अश्विनीकुमारों के समान यह भेड़ कभी क्षीण नहीं होती. (६)
The white-footed sheep given in the yajna never weakens like the water of the sea and its milk continues to grow. Like ashwini kumars, this sheep never weakens. (6)
अथर्ववेद (कांड 3)
क इ॒दं कस्मा॑ अदा॒त्कामः॒ कामा॑यादात् । कामो॑ दा॒ता कामः॑ प्रतिग्रही॒ता कामः॑ समु॒द्रमा वि॑वेश । कामे॑न त्वा॒ प्रति॑ गृह्णामि॒ कामै॒तत्ते॑ ॥ (७)
यह दक्षिणा रूपी धन प्रजापति ने प्रजापति को ही दिया था. दक्षिणा देने वाला पारलौकिक फल का अभिलाषी है और लेने वाला लौकिक फल का इच्छुक है. इस प्रकार दक्षिणा का दाता और लेने वाला दोनों ही इच्छा वाले हैं. इच्छा का रूप सागर के समान असीमित है. इच्छा का अंत नहीं है. हे दक्षिणा द्रव्य! मैं इसी प्रकार की इच्छा से तुझे ग्रहण करता हूं. हे अभिलाषा! स्वीकार किया हुआ यह धन तेरे लिए हो. (७)
This dakshina-rupee money was given by Prajapati to Prajapati. The one who gives dakshina is desirous of transcendental fruit and the taker is desirous of cosmic fruit. Thus, both the giver and the taker of Dakshina are willing. The form of desire is as unlimited as the ocean. Desire is not the end. O Dakshina Dravya! I receive you with this kind of desire. O desire! This accepted money is for you. (7)
अथर्ववेद (कांड 3)
भूमि॑ष्ट्वा॒ प्रति॑ गृह्णात्व॒न्तरि॑क्षमि॒दं म॒हत् । माहं प्रा॒णेन॒ मात्मना॒ मा प्र॒जया॑ प्रति॒गृह्य॒ वि रा॑धिषि ॥ (८)
हे दक्षिणा द्रव्य! तुझे यह धरती और विशाल आकाश ग्रहण करे. इसीलिए तुझे ग्रहण कर के मैं प्राण से, आत्मा से और पुत्रपौत्र आदि संतान से हीन न बनूं. (८)
O Dakshina Dravya! May this earth and the vast sky receive you. That is why by accepting you, I should not become inferior to the soul, the soul and the son grandson etc. (8)