हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 3.29.1

कांड 3 → सूक्त 29 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 29
यद्राजा॑नो वि॒भज॑न्त इष्टापू॒र्तस्य॑ षोड॒शं य॒मस्या॒मी स॑भा॒सदः॑ । अवि॒स्तस्मा॒त्प्र मु॑ञ्चति द॒त्तः शि॑ति॒पात्स्व॒धा ॥ (१)
दक्षिण दिशा के आकाश में दिखाई देने वाले यमराज के सभासद दुष्टों को दंड दें और धर्मात्माओं का पालन करने में युक्त हों. श्रुतिओं में बताए गए यज्ञ आदि और स्मृतियों में बताए गए वापी, कूप, सरोवर आदि कर्मो के जो सोलह पाप होते हैं, उन्हें यमराज के सभासद पुण्य से पृथक्‌ करते हैं. उस पाप से यज्ञ में बलि के रूप में दी गई यह सफेद पैरों वाली भेड़ हमें मुक्त करे. यह भेड़ यमराज के सभासदों के लिए अग्नि हो. (१)
The members of Yamraj, who appear in the sky of the south direction, should punish the wicked and be able to follow the righteous. The sixteen sins of vapi, koop, sarovar etc. mentioned in the yajna etc. and memories mentioned in the shrutis, are separated from the virtue by the members of Yamraj. May this white-footed sheep, given as a sacrifice in the yajna, free us from that sin. May this sheep be agni for Yamraj's corporators. (1)