अथर्ववेद (कांड 3)
क॒र्शफ॑स्य विश॒फस्य॒ द्यौः पि॒ता पृ॑थि॒वी मा॒ता । यथा॑भिच॒क्र दे॒वास्तथाप॑ कृणुता॒ पुनः॑ ॥ (१)
जो नाखून और खुर वाले बाघ आदि पशु हैं, जो बिना खुर वाले सर्प आदि जंतु हैं तथा जो फटे हुए खुर वाले गाय, बैल, भैंस आदि पशु हैं उन का पिता द्युलोक है और माता पृथ्वी है. हे देवो! इन विघ्नकारी पशुओं और जीवजंतु.ओं को आप ने जिस प्रकार हमारे अभिमुख किया है, उसी प्रकार इन्हें हम से अलग करो. (१)
Those who are animals like tigers with nails and hoofs, which are snakes etc. animals without hoofs and those who are animals like cows, bulls, buffaloes etc. with torn hoofs, their father is Dyulok and mother is earth. O God! Separate these disturbing animals and animals from us the way you have oriented them from us. (1)