हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 100
दे॒वा अ॑दुः॒ सूर्यो॒ द्यौर॑दात्पृथि॒व्यदात् । ति॒स्रः सर॑स्वतिरदुः॒ सचि॑त्ता विष॒दूष॑णम् ॥ (१)
इंद्र आदि सभी देवों ने एकमत हो कर मुझे स्थावर और जंगम विष को दूर करने वाली ओषधि प्रदान की है. सूर्य, आकाश एवं पृथ्वी ने मुझे विष नाशक ओषधि दी है. इड़ा, सरस्वती और भारती-इन तीन देवियों ने एकमत हो कर मुझे विष नाशक ओषधि प्रदान की है. (१)
All the gods like Indra etc. have unanimously given me a medicine to remove the stable and movable poison. The sun, sky and earth have given me poison-killing medicines. Ida, Saraswati and Bharati - these three goddesses have unanimously given me poison-destroying medicine. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 100
यद्वो॑ दे॒वा उ॑पजीका॒ आसि॑ञ्च॒न्धन्व॑न्युद॒कम् । तेन॑ दे॒वप्र॑सूतेने॒दं दू॑षयता वि॒षम् ॥ (२)
हे देवो! तुम से संबंधित और वल्मीक का निर्माण करने वाले उपजीक नामक प्राणियों ने जलहीन स्थान में तुम्हारा वरदान पा कर जो जल बरसाया, देवों द्वारा दिए हुए उस जल से, इस विष का प्रभाव नष्ट करो. (२)
O God! Destroy the effect of this poison with the water given by the gods, which the creatures related to you and the creatures who created the vulmik, who received your boon in a waterless place and showered it. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 100
असु॑राणां दुहि॒तासि॒ सा दे॒वाना॑मसि॒ स्वसा॑ । दि॒वस्पृ॑थि॒व्याः संभू॑ता॒ सा च॑कर्थार॒सं वि॒षम् ॥ (३)
हे वल्मीक की मिट्टी! तुम देव विरोधी असुरों की पुत्री और देवों की बहन हो. आकाश और धरती से उत्पन्न वल्मीक की यह मिट्टी स्थावर और जंगम प्राणियों से उत्पन्न विष को प्रभावहीन करे. (३)
O soil of Vulmik! You are the daughter of anti-gods asuras and sisters of devas. This soil of vulmic originating from the sky and earth should neutralize the poison produced by real and movable creatures. (3)