हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 104
आ॒दाने॑न सं॒दाने॑ना॒मित्रा॒ना द्या॑मसि । अ॑पा॒ना ये चै॑षां प्रा॒णा असु॒नासू॒न्त्सम॑च्छिदन् ॥ (१)
आदान नाम के पाश यंत्र विशेष के द्वारा तथा संधान नाम के पाश यंत्र के द्वारा हम शत्रुओं को बांधते हैं. इन शत्रुओं की प्राण एवं अपान वायु को मैं अपने प्राण के द्वारा भलीभांति छिन्न करता हूं. (१)
We bind enemies through a special loop machine named input and through a loop machine called Sandhan. I completely destroy the life and air of these enemies through my life. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 104
इ॒दमा॒दान॑मकरं॒ तप॒सेन्द्रे॑ण॒ संशि॑तम् । अ॒मित्रा॒ येऽत्र॑ नः॒ सन्ति॒ तान॑ग्न॒ आ द्या॒ त्वम् ॥ (२)
मैं ने तप के द्वारा बांधने का साधन यह पाश यंत्र निर्मित किया है. इसे इंद्र ने पहले ही तेज कर दिया है. इस संग्राम में हमारे जो शत्रु हैं, हे अग्नि! उन सब को पाश बंधन से बांधो. (२)
I have created this loop instrument to bind by penance. Indra has already intensified it. Our enemies in this struggle, O Agni! Tie them all to the loop bond. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 104
ऐना॑न्द्यतामिन्द्रा॒ग्नी सोमो॒ राजा॑ च मे॒दिनौ॑ । इन्द्रो॑ म॒रुत्वा॑ना॒दान॑म॒मित्रे॑भ्यः कृणोतु नः ॥ (३)
हमारे द्वारा दिए गए हवि से प्रसन्न होने वाले इंद्र और अग्नि हमारे इन शत्रुओं को बांधें तथा राजा सोम इन्हें बांधें. मरुद्गणों के सहित इंद्र हमारे शत्रुओं का पाश बंधन करें. (३)
May Indra and Agni, who are pleased with the havi given by us, bind these enemies of ours and King Som bind them. May Indra, along with the deserts, bind the loop of our enemies. (3)