अथर्ववेद (कांड 6)
समीम॑श्व॒त्थ आरू॑ढ॒स्तत्र॑ पुं॒सुव॑नं कृ॒तम् । तद्वै पु॒त्रस्य॒ वेद॑नं॒ तत्स्त्री॒ष्वा भ॑रामसि ॥ (१)
शमी वृक्ष स्त्री है और अश्वत्थ अर्थात् पीपल का वृक्ष पुरुष है. अग्निरूप पुत्र उत्पन्न करने के लिए वह शमी वृक्ष पर आरूढ़ है. उसी पीपल वृक्ष से अरणियां बनाई जाती हैं, जो अग्नि उत्पादन के काम आती हैं. इस प्रकार के अश्वत्थ पर पुंसवन किया गया है. वह पुंसवन अर्थात् पुत्र प्राप्ति कर्म हम स्त्रियों में करते हैं. (१)
Shami tree is female and Ashwattha i.e. Peepal tree is male. He is mounted on the Shami tree to produce a son in the form of agni. Forests are made from the same peepal tree, which is used for agni production. This type of Ashwath has been punsavan. That punsavan means that we do the work of getting a son in women. (1)