अथर्ववेद (कांड 6)
अ॑प॒मित्य॒मप्र॑तीत्तं॒ यदस्मि॑ य॒मस्य॒ येन॑ ब॒लिना॒ चरा॑मि । इ॒दं तद॑ग्ने अनृ॒णो भ॑वामि॒ त्वं पाशा॑न्वि॒चृतं॑ वेत्थ॒ सर्वा॑न् ॥ (१)
मैं ही इस प्रकार का ऋणी हूं जो ऋण लेने के बाद धनी को नहीं लौटाता हूं. उसी शक्तिशाली ऋण के कारण मैं शासक यम के वश में रहता हूं. हे अग्नि, तुम्हारे प्रभाव से मैं उस ऋण से छूट गया हूं. मैं ऋण न चुकाने के कारण होने वाले पारलौकिक पाशों से छूट जाऊंगा. (१)
I am the only one who does not return the rich after taking a loan. Due to the same powerful debt, I remain in the control of ruler Yama. O Agni, under your influence I have been left out of that debt. I will be exempted from the transcendental loopholes caused by non-repayment of loans. (1)