हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 125
वन॑स्पते वी॒ड्वङ्गो॒ हि भू॒या अ॒स्मत्स॑खा प्र॒तर॑णः सु॒वीरः॑ । गोभिः॒ संन॑द्धो असि वी॒डय॑स्वास्था॒ता ते॑ जयतु॒ जेत्वा॑नि ॥ (१)
हे वृक्ष से बने हुए रस! तेरे अंग दृढ़ हों. तू हमारा सखा, शत्रुओं से हमें पार करने वाला और शोभन वीरों से युक्त है. तू गाय के चर्म से बनी हुई रस्सियों से बंधे होने के कारण दृढ़ हो. तुझ पर बैठा हुआ पुरुष शत्रुओं को जीतने वाला हो. (१)
O juice made from the tree! May your limbs be firm. You are our friend, the one who crosses us with enemies and the one with the heroes of Shobhan. You are firm because the cow is tied to ropes made of skin. The man sitting on you is going to conquer enemies. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 125
दि॒वस्पृ॑थि॒व्याः पर्योज॒ उद्भृ॑तं॒ वन॒स्पति॑भ्यः॒ पर्याभृ॑तं॒ सहः॑ । अ॒पामो॒ज्मानं॒ परि॒ गोभि॒रावृ॑तमिन्द्रस्य॒ वज्रं॑ हविषा॒ रथं॑ यज ॥ (२)
हे रस! तेरा बल आकाश के पास से प्राप्त हुआ है. सार वाले वृक्षों से प्राप्त बल ही यह रथ है. जलों का बल एवं गाय के चर्म से बनी रस्सियों से ढका हुआ यह रथ इंद्र के वज्र के समान गति वाला हो. हे होता! इस प्रकार के रथ का हव्य से यजन करो. (२)
O juice! Your strength has come from near the sky. This chariot is the strength derived from the trees with essence. Covered with the force of water and ropes made of cow's skin, this chariot should have the same speed as Indra's thunderbolt. He was! Use this type of chariot with lust. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 125
इन्द्र॒स्यौजो॑ म॒रुता॒मनी॑कं मि॒त्रस्य॒ गर्भो॒ वरु॑णस्य॒ नाभिः॑ । स इ॒मां नो॑ ह॒व्यदा॑तिं जुषा॒णो देव॑ रथ॒ प्रति॑ ह॒व्या गृ॑भाय ॥ (३)
हे दिव्य गुणों से युक्त रथ! तुम इंद्र के बल, मरुतों की सेना, मित्र अर्थात्‌ सूर्य के गर्भ और वरुण की नाभि हो. इस प्रकार के तुम हमारी यज्ञ क्रिया की सेवा करते हुए हवि को ग्रहण करो. (३)
O chariot with divine qualities! You are the strength of Indra, the army of the Maruts, the friends, the womb of the sun and the navel of Varuna. In this way, you should accept Havi while serving our yajna kriya. (3)