हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 14
अ॑स्थिस्रं॒सं प॑रुस्रं॒समास्थि॑तं हृदयाम॒यम् । ब॒लासं॒ सर्वं॑ नाशयाङ्गे॒ष्ठा यश्च॒ पर्व॑सु ॥ (१)
मंत्र की शक्ति से हड्डियों को कंपित करने वाले, शरीर के जोड़ों को ढीला करने वाले तथा सारे शरीर में व्याप्त श्लेष्मा द्वारा किए हुए हृदय रोग की शक्ति का विनाश करे. वह रोग खांसी और सांस से संबंधित है. (१)
With the power of the mantra, the power of heart disease caused by the staggering bones, loosening the joints of the body and the mucous all over the body should be destroyed. That disease is related to cough and breath. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 14
निर्ब॒लासं॑ बला॒सिनः॑ क्षि॒णोमि॑ मुष्क॒रं य॑था । छि॒नद्म्य॑स्य॒ बन्ध॑नं॒ मूल॑मुर्वा॒र्वा इ॑व ॥ (२)
जिस प्रकार सरोवर से कमल उखाड़ा जाता है, उसी प्रकार मैं इस रोगी पुरुष के श्लेष्मा रोग को जड़ से नष्ट करता हूं. जिस प्रकार पकी हुई ककड़ी अपने नाल से अपनेआप अलग हो जाती है, उसी प्रकार मैं इस रोगी के श्लेष्मा रोग का बंधन तोड़ता हूं. (२)
Just as the lotus is uprooted from the lake, I destroy the mucous disease of this patient man from the root. Just as cooked cucumber automatically separates from its placenta, I break the bond of this patient's mucous disease. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 14
निर्बला॑से॒तः प्र प॑ताशु॒ङ्गः शि॑शु॒को य॑था । अथो॒ इट॑ इव हाय॒नोऽप॑ द्रा॒ह्यवी॑रहा ॥ (३)
हे श्लेष्मा रोग! जिस प्रकार भागा हुआ शुंशुकि हरिण दूर चला जाता है तथा गया हुआ संवत्सर फिर वापस नहीं आया, उसी प्रकार हमारे वीरों के विनाशकारी तू इस रोगी को छोड़ कर बुरी दिशा में चला जा. (३)
O mucous disease! Just as the runaway Shunshuki deer goes away and the samvatsar that has gone has not come back again, in the same way, you leave this patient of our heroes and go in a bad direction. (3)