हे सोमपर्ण से उत्पन्न पलाश वृक्ष! तू वनस्पतियों में उत्तम है. सभी वृक्ष तेरे उपासक अर्थात् तुझ से निम्न स्थिति वाले हैं. तेरी कृपा से हमारा वह शत्रु हमारा उपासक बने जो हमें नष्ट करना चाहता है. (१)
O Palash tree born of somphorn! You are the best in the vegetation. All trees are your worshippers, that is, lower than you. By Your grace, let our enemy who wants to destroy us become our worshiper. (1)
हमारे गोत्र वाला अथवा हमारे गोत्र से भिन्न जो शत्रु हमें क्षीण करना चाहता है, उन सब में मैं उसी प्रकार उत्तम बनूं, जिस प्रकार तू सभी वृक्षों मे शरेष्ठ है. (२)
May I be superior to all the enemies who want to weaken us apart from our tribe or our tribe, just as you are the best of all the trees. (2)
जिस प्रकार पुरोडाश के प्रयोग के लिए सोमलता सभी लताओं और वनस्पतियों में श्रेष्ठ मानी जाती है, उसी प्रकार मैं अपने गोत्र वालों में शरेष्ठ बनूं. (३)
Just as Somlata is considered to be the best among all vines and flora for the use of Purodash, in the same way, I should become the best among my gotra people. (3)