अथर्ववेद (कांड 6)
उ॑त्त॒मो अ॒स्योष॑धीनां॒ तव॑ वृ॒क्षा उ॑प॒स्तयः॑ । उ॑प॒स्तिर॑स्तु॒ सो॒स्माकं॒ यो अ॒स्माँ अ॑भि॒दास॑ति ॥ (१)
हे सोमपर्ण से उत्पन्न पलाश वृक्ष! तू वनस्पतियों में उत्तम है. सभी वृक्ष तेरे उपासक अर्थात् तुझ से निम्न स्थिति वाले हैं. तेरी कृपा से हमारा वह शत्रु हमारा उपासक बने जो हमें नष्ट करना चाहता है. (१)
O Palash tree born of somphorn! You are the best in the vegetation. All trees are your worshippers, that is, lower than you. By Your grace, let our enemy who wants to destroy us become our worshiper. (1)