अथर्ववेद (कांड 6)
वृषा॑सि त्रि॒ष्टुप्छ॑न्दा॒ अनु॒ त्वा र॑भे । स्व॒स्ति मा॒ सं व॑हा॒स्य य॒ज्ञस्यो॒दृचि॒ स्वाहा॑ ॥ (३)
हे मध्याह्न सवन! तू सेचन समर्थ इंद्र ही है. तेरी स्तुतियों में त्रिष्टुप् छंद की अधिकता है, इसीलिए तू त्रिष्टप् छंद कहलाता है. मैं तुझे डंडे के समान आधार रूप में ग्रहण करता हूं, इसीलिए तू इस यज्ञ की समाप्ति को मेरे समीप ला. मेरा यह हवि उत्तम आहुतियों वाला हो. (३)
O midday savan! You are the power of Indra. There is an excess of trishtup verses in your praises, that is why you are called trishtap verses. I accept you as a base like a stick, so you bring the end of this sacrifice closer to me. This wish of mine is the best of sacrifices. (3)