हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 48
श्ये॒नोऽसि॑ गाय॒त्रच्छ॑न्दा॒ अनु॒ त्वा र॑भे । स्व॒स्ति मा॒ सं व॑हा॒स्य य॒ज्ञस्यो॒दृचि॒ स्वाहा॑ ॥ (१)
हे बाज के समान शीघ्र गति वाले प्रातःसवन नामक यज्ञ! तेरे स्तोत्र में गायत्री छंद है. मैं तुझे डंडे के समान आधार रूप में ग्रहण करता हूं, इसीलिए तू इस यज्ञ की समाप्ति को मेरे पास ला. मेरा यह हवि उत्तम आहुतियों वाला हो. (१)
O yajna called Prathamasavan, which has a quick pace like a hawk! There is Gayatri verse in your stotra. I receive you as a base like a stick, so you bring the end of this yajna to me. This wish of mine is the best of sacrifices. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 48
ऋ॒भुर॑सि॒ जग॑च्छन्दा॒ अनु॒ त्वा र॑भे । स्व॒स्ति मा॒ सं व॑हा॒स्य य॒ज्ञस्यो॒दृचि॒ स्वाहा॑ ॥ (२)
हे तृतीय सवन वाले यम! तेरी स्तुतियों में जगती छंद का अधिक प्रयोग होने से तेरा नाम जगच्छंद है तथा तू आंगिरस के पुत्र सुधन्वा को प्रसन्न करने के कारण ऋभु कहलाता है. मैं ने तुझे डंडे के समान आधार रूप में ग्रहण किया है, इसलिए तू इस यज्ञ की समाप्ति को मेरे समीप ला. मेरा यह हवि उत्तम आहुतियों वाला हो. (२)
O yama of the third savan! Due to the excessive use of jagati verses in your praises, your name is Jagachhand and you are called Ribhu because of pleasing Sudhanva, the son of Angiras. I have received you as a base like a stick, so bring the end of this sacrifice closer to me. This wish of mine is the best of sacrifices. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 48
वृषा॑सि त्रि॒ष्टुप्छ॑न्दा॒ अनु॒ त्वा र॑भे । स्व॒स्ति मा॒ सं व॑हा॒स्य य॒ज्ञस्यो॒दृचि॒ स्वाहा॑ ॥ (३)
हे मध्याह्न सवन! तू सेचन समर्थ इंद्र ही है. तेरी स्तुतियों में त्रिष्टुप्‌ छंद की अधिकता है, इसीलिए तू त्रिष्टप्‌ छंद कहलाता है. मैं तुझे डंडे के समान आधार रूप में ग्रहण करता हूं, इसीलिए तू इस यज्ञ की समाप्ति को मेरे समीप ला. मेरा यह हवि उत्तम आहुतियों वाला हो. (३)
O midday savan! You are the power of Indra. There is an excess of trishtup verses in your praises, that is why you are called trishtap verses. I accept you as a base like a stick, so you bring the end of this sacrifice closer to me. This wish of mine is the best of sacrifices. (3)