हे सहदेवी नाम की ओषधि! तुम सब से पहले गाड़ी खींचने में समर्थ मेरे बैलों को सुख दो. इस के पश्चात तुम मेरी दुधारू गायों को सुखी बनाओ. मेरी गायों के अतिरिक्त तुम पांच वर्ष की अवस्था वाले नए बैल, घोड़े आदि चौपायों को भी सुख प्रदान करो. (१)
O medicine named Sahadevi! First of all, give pleasure to my bulls capable of pulling the cart. After this, you make my milch cows happy. In addition to my cows, you should also give happiness to new bulls, horses, etc. of five years of age. (1)
मनचाहा फल देने वाली सहदेवी नाम की ओषधि मुझे सुख दे. वह मेरी गोशाला को अधिक दूध वाला तथा मेरे पुत्र, सेवक आदि को रोग रहित करे. (२)
May a medicine named Sahadevi, which gives me the desired results, gives me happiness. He should make my cowshed more milk and my sons, servants etc. disease-free. (2)
नाना रूपों वाली, सौभाग्य वाली एवं जीवन देने वाली सहदेवी नाम की ओषधि के सामने हो कर मैं प्रार्थना करता हूं. वह हमारे हिंसकों द्वारा हमारी ओर चलाई गई तलवार को हम से और हमारी गायों से दूर ले जाए. (३)
I pray in front of a medicine named Sahdevi, who has various forms, good fortune and gives life. Let him take the sword agnid towards us by our violent men away from us and our cows. (3)