अथर्ववेद (कांड 6)
अ॑य॒स्मये॑ द्रुप॒दे बे॑धिष इ॒हाभिहि॑तो मृ॒त्युभि॒र्ये स॒हस्र॑म् । य॒मेन॒ त्वं पि॒तृभिः॑ संविदा॒न उ॑त्त॒मं नाक॒मधि॑ रोहये॒मम् ॥ (३)
हे निर्ऋृति! लोहे की शृंखलाओं में अथवा लकड़ी के बने चरण बंधन में जब तुम किसी पुरुष को बांधती हो, तब वह इस लोक में मृत्यु के द्वारा बंधा हो जाता है. प्रसिद्ध ज्वर आदि रोग और राक्षस, पिशाच आदि मृत्यु के हजारों कारण हैं. हे निर्त्ति! तुम मृत्यु देव यम से और देवता, पितर आदि से तालमेल कर के इस पुरुष को उत्तम सुख प्रदान करो. (३)
O nirrriti! When you tie a man in iron chains or in a wooden step bond, he is bound by death in this world. There are thousands of causes of death like famous fever etc. diseases and demons, vampires etc. O creation! You should give good happiness to this man by coordinating with death god Yama and with gods, ancestors etc. (3)