अथर्ववेद (कांड 6)
निर्ह॑स्तः॒ शत्रु॑रभि॒दास॑न्नस्तु॒ ये सेना॑भि॒र्युध॑मा॒यन्त्य॒स्मान् । सम॑र्पयेन्द्र मह॒ता व॒धेन॒ द्रात्वे॑षामघहा॒रो विवि॑द्धः ॥ (१)
हमें पीड़ित करने वाला शत्रु हाथों की शक्ति से हीन हो जाए. हे इंद्र! जो शत्रु अपनी सेनाओं की सहायता से हमें युद्ध के लिए ललकारते हैं, उन्हें अपने हनन साधन विशाल वज्र से संयुक्त करो. इन शूरों में जो मुझे मृत्यु रूपी दुःख पहुंचाने वाला है, वह अधिक घायल हो कर बुरी दशा को प्राप्त हो. (१)
The enemy who afflicts us should become inferior to the power of the hands. O Indra! The enemies who challenge us for war with the help of their armies, unite them with your weapons, the huge thunderbolt. In these brave hearts, the one who is going to hurt me in the form of death, he should be more injured and get a bad condition. (1)