मांसभक्षी को मांस, शराबी को शराब और जुआरी को पासे जिस प्रकार प्रिय होते हैं तथा जिस प्रकार सुरत चाहने वाले पुरुष का मन स्त्री में लगा रहता है, हे गौ! उसी प्रकार तेरा मन तेरे बछड़े में लगा रहे. (१)
The way meat is dear to the carnivore, wine to the alcoholic and dice to the gambler and the way the mind of the man who wants surat is engaged in the woman, O cow! In the same way, let your mind be in your calf. (1)
हाथी जिस प्रकार अपने पैर से प्रेम के साथ हथिनी का पैर मोड़ता है तथा जिस प्रकार सुरत के इच्छुक पुरुष का मन स्त्री में लगा रहता है, हे गौ! उसी प्रकार तेरा मन तेरे बछड़े में लगा रहे. (२)
The way the elephant folds the elephant's leg with love with its foot and the way the mind of the man willing to surat is engaged in the woman, O cow! In the same way, let your mind be in your calf. (2)
हे गौ! जिस प्रकार रथ के पहिए की नेमि आरों से संबंधित रहती है और सुरत के इच्छुक पुरुष का मन जिस प्रकार नारी में लगा रहता है, उसी प्रकार तेरा मन अपने बछड़े में लगा रहे. (३)
O cow! Just as the wheel of the chariot is related to the dimensions and the mind of the man who wants to surat is engaged in the woman, in the same way, your mind should be engaged in your calf. (3)