अथर्ववेद (कांड 6)
सं वः॑ पृच्यन्तां त॒न्वः सं मनां॑सि॒ समु॑ व्र॒ता । सं वो॒ऽयं ब्रह्म॑ण॒स्पति॒र्भगः॒ सं वो॑ अजीगमत् ॥ (१)
हे सौमनस्य के इच्छुक पुरुषो! तुम्हारे शरीर परस्पर के अनुराग से बंधें तथा हृदय भी एकदूसरे के समीप आएं. तुम्हारे कृषि, वाणिज्य आदि कर्म भी सामंजस्य पूर्ण रहें. ब्रह्मणस्पति देव तुम्हें संगत हृदय वाला बनाएं तथा भग नामक देव तुम्हें परस्पर तालमेल वाला करें. (१)
O men willing to be harmonious! May your bodies be bound by mutual affection and hearts should also come close to each other. Your work like agriculture, commerce etc. should also be harmonious. May Brahmanaspati Dev make you compatible with a heart and may god called Bhaga make you compatible. (1)