अथर्ववेद (कांड 6)
अस्था॒द् द्यौरस्था॑त्पृथि॒व्यस्था॒द्विश्व॑मि॒दं जग॑त् । आ॒स्थाने॒ पर्व॑ता अस्थु॒ स्थाम्न्यश्वाँ॑ अतिष्ठिपम् ॥ (१)
नियंता ईश्वर की आज्ञा से जिस प्रकार आकाश और पृथ्वी अपने स्थान पर स्थित हैं, उन के मध्य में स्थित जगत् भी अपने स्थान पर वर्तमान है. मेरु, मंदार आदि पर्वत भी ईश्वर के द्वारा बनाए गए स्थान पर स्थित हैं. हे नारी! उसी प्रकार मैं तुझे घर की थूनी से बांधता हूं. बांधने का प्रकार वही है, जिस प्रकार घुड़सवार दुष्ट घोड़ों को रस्सी से बांधता है. (१)
Just as the heavens and the earth are located in their place by the command of the Creator God, the world between them is also present in its place. Mountains like Meru, Mandar etc. are also located in the place created by God. O woman! In the same way, I tie you to the shovel of the house. The type of tying is the same as the horseman ties evil horses with a rope. (1)