हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 78
तेन॑ भू॒तेन॑ ह॒विषा॒यमा प्या॑यतां॒ पुनः॑ । जा॒यां याम॑स्मा॒ आवा॑क्षु॒स्तां रसे॑ना॒भि व॑र्धताम् ॥ (१)
प्रसिद्ध एवं समृद्धि करने वाले हवि से यह पति पुनः प्रजा और पशु आदि से समृद्ध हो. विवाह करने वाले पिता आदि जिस पत्नी को इस के समीप लाए थे, उस पत्नी की दधि, मधु, घृत आदि से हवन किए जाते हुए अग्नि देव वृद्धि करें. (१)
May this husband again prosper with people and animals etc. from the famous and prosperous Havi. The wife who was brought near it by the father etc. who was married, the agni god should increase by performing havan with that wife's dadhi, madhu, ghrit etc. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 78
अ॒भि व॑र्धतां॒ पय॑साभि रा॒ष्ट्रेण॑ वर्धताम् । र॒य्या स॒हस्र॑वर्चसे॒मौ स्ता॒मनु॑पक्षितौ ॥ (२)
यह वर एवं वधू गायों के दूध से समृद्ध हों. इन्हें गायों आदि की समृद्धि प्राप्त हो. ये पतिपत्नी असीमित तेज और धन के द्वारा पूर्ण काम बनें. (२)
These brides and grooms should be enriched with cow's milk. They should get the prosperity of cows etc. These spouses become complete work by unlimited speed and money. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 78
त्वष्टा॑ जा॒याम॑जनय॒त्त्वष्टा॑स्यै॒ त्वां पति॑म् । त्वष्टा॑ स॒हस्र॒मायुं॑षि दी॒र्घमायुः॑ कृणोतु वाम् ॥ (३)
हे वर! त्वष्टा देव ने स्त्री को जन्म दिया एवं त्वष्टा ने ही तुम्हें इस स्त्री का पति बनाया है. त्वष्टा देव तुम दोनों अर्थात्‌ पतिपत्नी की हजार वर्षो की दीर्घ आयु प्रदान करें. (३)
Hey on! Tvashta Dev gave birth to a woman and Tvashta has made you the husband of this woman. May Tvashta Dev give a long life of thousands of years to both of you i.e. husband and wife. (3)