अथर्ववेद (कांड 6)
ध्रु॒वोऽच्यु॑तः॒ प्र मृ॑णीहि॒ शत्रू॑न्छत्रूय॒तोऽध॑रान्पादयस्व । सर्वा॒ दिशः॒ संम॑नसः स॒ध्रीची॑र्ध्रु॒वाय॑ ते॒ समि॑तिः कल्पतामि॒ह ॥ (३)
हे राजन्! तुम इस राष्ट्र में स्थिर और अच्युत रह कर शत्रुओं का विनाश करो तथा शत्रुओं के समान आचरण करने वाले अन्य जनों को भी अधोमुख गिराओ. सभी दिशाएं सौमनस्य वाली बन कर तुम्हारी सेवा में लगें. तुम्हारा यह आयोजन सभी दिशाओं में तुम्हें स्थिरता प्रदान करने में समर्थ हो. (३)
O king! You should remain firm and ignorant in this nation and destroy the enemies and also bring down other people who behave like enemies. Let all directions be gentle and engage in your service. May this event of yours be able to provide you stability in all directions. (3)