धरती और आकाश का निर्माण करने वाले सविता देव की मैं स्तुति करता हूं. ये सविता देव कमनीय कर्म करने वाले, यथार्थ के प्रेरक, रत्नों को धारण करने वाले एवं सब का प्रिय करने वाले हैं, इसलिए सब के माननीय हैं. (१)
I praise Savita Dev, who created the earth and the sky. This Savita Dev is the one who does inferior deeds, the motivator of reality, the one who wears gems and loves everyone, so he is honorable to everyone. (1)
जिन सविता देव की व्याप्त करने वाली दीप्ति उत्कृष्ट है तथा सारे जगत् को प्रकाशित करती है उन की आज्ञा होने पर शोभन कर्म वाले ब्रह्मा हाथ में सोना ले कर कल्पना के द्वारा सुख देने वाले सोम का निर्माण करते हैं. (२)
On the orders of Savita Dev, whose pervading glow is excellent and illuminates the whole world, Brahma, who is doing shobhan karma, takes gold in his hand and creates soma, which gives happiness through imagination. (2)
हे सविता देव! इस प्रमुख एवं पुष्टि की कामना करने वाले यजमान को पुत्र, पौत्र आदि संतान की प्रेरणा दो. इस पुष्टि चाहने वाले यजमान को उत्तमता प्रदान करो. हे सविता देव! इस के पश्चात हमारे लिए प्रतिदिन वरण करने योग्य फल एवं अधिक मात्रा में पशु प्रदान करो. (३)
O Savita Dev! Inspire the host who wishes for this major and confirmation to have children like son, grandson etc. Give excellence to the host seeking this confirmation. O Savita Dev! After this, provide us with selectable fruits and more animals every day. (3)
दान देने की इच्छा रखने वाले, श्रेष्ठ एवं सब के प्रेरक सविता देव धन एवं बल प्रदान करते हुए तथा पूर्वजों के पास से सौ वर्ष की आयु देते हुए निचोड़े गए सोम का पान करें पिया हुआ यह सोम सविता देव से संबंधित याग में सविता देव को प्रसन्न करे. सभी ओर व्याप्त होने वाला वह सोम सविता देव के पेट में निवास करे. (४)
Savita Dev, who wants to donate, the best and the motivator of all, while giving wealth and strength and giving the age of a hundred years from the ancestors, drink the squeezed som. Let him reside in the stomach of Som Savita Dev, which is prevalent all over. (4)