हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 7.64.1

कांड 7 → सूक्त 64 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 64
अ॒यम॒ग्निः सत्प॑तिर्वृ॒द्धवृ॑ष्णो र॒थीव॑ प॒त्तीन॑जयत्पु॒रोहि॑तः । नाभा॑ पृथि॒व्यां निहि॑तो॒ दवि॑द्युतदधस्प॒दं कृ॑णुतां॒ ये पृ॑त॒न्यवः॑ ॥ (१)
यह अग्नि देव देवों का पालन करने वाले तथा अधिक शक्ति संपन्न हैं. रथ में बैठा हुआ व्यक्ति जिस प्रकार दूसरे की पत्नी अथवा प्रजा को अपने अधिकार में कर लेता है, उसी प्रकार प्रजा को हम अपने वश में करें. यज्ञस्थल की नाभि अर्थात्‌ उत्तरवेदी में स्थापित तथा अत्यधिक दीप्त होते हुए अग्नि संग्राम में हमें जीतने वाले शत्रुओं को हमारे पैरों के नीचे अर्थात्‌ हमारा वशवर्ती बनाएं. (१)
These agni gods follow the gods and are more powerful. Just as the person sitting in the chariot takes possession of another's wife or subjects, in the same way, we should subdue the people. Established in the navel of the yajnasthal i.e. Uttarvedi and being highly bright, make the enemies who win us in the agni battle under our feet i.e. our subdue. (1)