अथर्ववेद (कांड 7)
इ॒दं यत्कृ॒ष्णः श॒कुनि॑रभिनि॒ष्पत॒न्नपी॑पतत् । आपो॑ मा॒ तस्मा॒त्सर्व॑स्माद्दुरि॒तात्पा॒न्त्वंह॑सः ॥ (१)
काले पक्षी अर्थात् कोए ने आकाश से नीचे आते हुए, जो पंखों से मेरे अंग पर चोट की है, उस से होने वाले समस्त पापों से अभिमंत्रित जल मेरी रक्षा करे. (१)
May the water inviting the black bird, that is, the coe, coming down from the sky, which has hit my limb with wings, protect me from all the sins caused by it. (1)